ममता बनर्जी वर्चुअल रैली के लिए जाएंगी लखनऊ: यूपी चुनाव में देंगी इस पार्टी का साथ
आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुचेंगी लखनऊ। वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल रैली करेंगी।
आपको बता दे यूपी में चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। ओपिनियन पोल के अनुसार अब तक सपा और बीजेपी मुख्य रूप से आमने-सामने है।
आपको बता दे पश्चिम बंगाल में पिछले साल जब चुनाव था तब सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था।
उन्होंने जनवरी में ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।
टीएमसी के एक श्रेष्ठ नेता ने बताया कि ममता बनर्जी 8 फरवरी को लखनऊ में रह सकती है और अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल रैली भी कर सकती है।
वह वाराणसी भी जा सकती है। अखिलेश यादव से मुलाकात होने के बाद ही रैली का समय पता चल पाएगा।
जिसके बाद दोनों मंगलवार को साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस चुनाव में बनर्जी का सहयोग सपा के साथ रहेगा।
ये पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी सपा का प्रचार कर रही है, 2017 में भी वह प्रचार करने लखनऊ पहुंची थी। कई साल से सपा भी टीएमसी के लिए प्रचार करती रही है।
सपा नेता ने कहा, 'अखिलेश यादव चाहते हैं कि ममता बनर्जी उनके लिए प्रचार करें क्योंकि उनकी छवि पूरे देश में भाजपा विरोधी है। चुनाव आयोग ने फिजिकल कैंपेनिंग पर रोक लगा दी। ऐसे में वर्चुअल मीटिंग ही एक चारा बचा है।'
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News